Image Credit- Pixabay.Com
दर्पण और जीव (Mirror and Animals)
हम सुबह सुबह नहाने के बाद पहला काम होता है दर्पण के सामने खड़े होकर अपने आप को बाल सवारना। क्या पक्षी या जानवर भी हमारी तरह दर्पण में अपने आप को पहचान सकते है। ये पहेली आम इंसान के मन में सदा बनी रहती है। सन 1970 में वैज्ञानिक गॉर्डोन गलप जु. ने इस संदर्भ एक परीक्षण की खोज की। उसका परीक्षण का नाम रखा MSR (MIRROR SELF RECOGNIZATION TEST) सर ने एक चिंपांज़ी के कान तथा भौहें पर लाल रंग की अल्कोहल घुलनशील डाई लगा दी ये डाई सूखने पर भी कोई गंध नही करती थी। अब उस चिंपांज़ी को वापिस अपने जंगले में भेज दिया गया और अगले तीस मिनट तक असकी गतिविधियों पर नज़र रखी गयी। अब उसके पिंजरे में एक दर्पण रखा गया।और अगले 30 मिनट उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी गयी ये पाया गया कि जब उसके सामने दर्पण रखा गया तब उसने अपने कान व भौंहों को पहले के मुकाबले 4 से दस गुना अधिक बार छुआ। इससे ये निष्कर्ष निकाला गया कि जानवर की खुद को दर्पण में पहचानने की क्षमता होती है। यही प्रयोग किडियों (अकेशरूकी जीवोँ) पर भी किया नतीजा वही आया। ये भी देखा गया कि अपने को दर्पण में पहचानने की क्षमता भी आयु बढ़ने के साथ आती है।
पक्षियों में मैगपाई (पिका पिका ) नाम का पक्षी ही इस टेस्ट को पास कर पाया। गोरिला, कुत्ते, और बन्दर इस टेस्ट में फैल हो गए। बन्दर, कुत्तो ने तो एक अलग ही तरीके से व्यवहार किया। वो बहुत ही उतेजक हो गए। वास्तव में दर्पण में अपने आप को पहचानना एक जटिल प्रक्रिया है। ये मस्तिष्क के Neocortex भाग का कार्य है। नेयोकॉर्टेक्स भाग स्तनपायी जीवो में पाया जाता है पक्षियों में नही पाया जाता है फिर भी पिका पिका पक्षी ने ये टेस्ट पास किया।
डायना रईस जो कि एक पशु मनोवैज्ञानिक है जिनकी ' डॉलफिन इन मिरर ' बहुत ही विख्यात पुस्तक है कहती है कि अपने आप को दर्पण में पहचनाना एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है। ये प्रकिया चरणों में होती है इसमें एक चरण को उन्हीने नाम दिया ग्रूचो चरण इस चरण में जानवर बहुत से उल्टे सीधे प्रक्रम करता है जिसे वह दर्पण में हो रही गतिविधियों से जोड़ता है। एक इंसानी बच्चा भी 18 महीने की आयु में दर्पण में स्वयं को पहचान पाने में सक्षम होता है। मेरी बेटियां अभी 14 महीने की है वो ड्रेसिंग टेबल के आगे पड़ी वस्तुओं से खेलती है पर वो दर्पण में आपने आप को पहचान पाने में असमर्थ है। जब वो 18 महीने की हो जाएगी तो वो भी अपने आप को दर्पण में पहचानने लगेगी। मुझे उसी दिन का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार है।
3 Comments
बहुत ही सार्थक जानकारी🙏🏼
ReplyDeleteBahut achhi jankari you are genius sir
ReplyDeleteBahut badhiya sir....Lekin wo chidiya k bare me finally bataeye na k wo kyu karti hai aakhir aesa...Aur bonat par rakhe bade shishe k pas kyu nhi gyi wo
ReplyDelete