आज शाजापुर पहुचकर श्री ओम प्रकाश पाटीदार जी से उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक ऐसा क्यो होता है? वैज्ञानिक दृष्टिकोण पुस्तक प्राप्त की। पुस्तक का कवर बहुत ही सुंदर व इसके अंदर की विषयवस्तु इसके शीर्षक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुरूप हमारे अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने वाली है। इस पुस्तक को पढ़कर निश्चित रूप से पाठक के अंतर्मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा। सभी उम्र के लोगों को इस पुस्तक को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।
पुस्तक का मुखपृष्ठ विषय वस्तु को भलीभांति प्रस्तुत करता है और विषय वस्तु मिथ्या और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करती हैं निश्चित ही विषय वस्तु हमारे अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने वाली है इस पुस्तक को पढ़कर पाठक के दृष्टिकोण विज्ञान की ओर अग्रसर होगा सभी उम्र के लोग मुख्यत: कम उम्र के बालक बालिका जो की भावी पीढ़ी है उनको यह पुस्तक अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि उनके मन में मिथक और विज्ञान में अंतर व समझ विकसित हो सकेगी और वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर हो सकेंगे ।
सलमा शाह
छात्राध्यापिका
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान जबलपुर

0 Comments